लोगों ने लिखा कि जैसे ही उनका संकल्प पूरा हुआ, उनकी इच्छाएँ पूरी हो गईं… जिस दर्द से वे गुजर रहे थे, वह अचानक खत्म हो गया… और कई लोगों ने तो यह भी बताया कि कोई अनजान व्यक्ति उनकी मदद करने आया—उन्हें लगता है शायद वह स्वयं हनुमान जी ही थे।
लेकिन कई लोग यह भी बताते हैं कि वो 11 डेज का संकल्प पूरा कर ही नहीं पा रहे।
हर बार कुछ न कुछ अड़चन आ जाती है… ब्रह्म मुहूर्त में उठ नहीं पाते… मन डगमगा जाता है… या कोई न कोई समस्या आ जाती है।
क्यों?
क्योंकि कई बार ऐसा तब होता है जब हनुमान जी स्वयं वह पूजा स्वीकार नहीं कर रहे होते।
✅ कौन-सी गलतियाँ आपकी पूजा को अधूरी कर देती हैं
✅ हनुमान जी को कैसे प्रसन्न किया जाए
✅ संकल्प को बिना टूटे कैसे पूरा किया जाए
✅ और अंत में, एक सच्ची घटना जो आपके मन में विश्वास पैदा कर देगी
✅ हनुमान जी कौन-कौन से रूप में आपकी रक्षा करते हैं
हम उन्हें कई नामों से जानते हैं—
मारुति, बजरंग बली, अंजनी पुत्र…
लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान जी के स्वरूप भी अनेक हैं?
- संकट मोचन
- विराट रूप
- एकादश मुख हनुमान
- पंचमुखी हनुमान
- बाल रूप
- कार्य सिद्धि हनुमान
हर रूप अपनी-अपनी विशेष शक्ति लिए होता है।
इसीलिए कहा जाता है—
“संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलवीरा”
जिसने भी हनुमान जी का स्मरण किया, उसका संकट स्वयं हनुमान जी हर लेते हैं।
✅ हमारे जीवन की कठिनाइयों का एकमात्र समाधान—हनुमान भक्ति
हम सभी कभी न कभी दुःखों से घिर जाते हैं—
कभी धन की कमी, कभी करियर, कभी रिश्तों में समस्या, कभी लोन का डर…
लेकिन इन सभी तकलीफों को दूर करने वाले हनुमान जी हैं।
जैसे उन्होंने श्रीराम के लिए माँ सीता को ढूंढ निकाला—
कितनी ही कठिनाइयाँ आईं, कितने ही अवरोध आए,
लेकिन वे तब तक नहीं लौटे जब तक अपना कार्य पूरा नहीं कर लिया।
यह हमें सिखाता है—
चाहे संकट कितना भी बड़ा हो, हनुमान जी उसे जड़ से समाप्त कर देते हैं।
✅ 11 Days Hanuman Chalisa Sankalp — सबसे शक्तिशाली उपाय
हनुमान जी से सहायता मांगने का यह सबसे पावरफुल तरीका माना जाता है।
अगर आप 11 दिनों का संकल्प पूरी श्रद्धा से पूरा कर लेते हैं,
तो आपकी कोई भी इच्छा 100% पूर्ण होती है।
लेकिन इसे करना उतना आसान नहीं है जितना सुनने में लगता है।
क्योंकि हनुमान जी स्वयं आपकी परीक्षा लेते हैं।
✅ संकल्प कैसे शुरू करें? Step by Step
1.अपनी इच्छा को मन में बिल्कुल साफ रखें
घर, गाड़ी, नौकरी, हेल्थ, संतान, शादी—कुछ भी।
लेकिन इच्छा किसी को हानि पहुँचाने वाली नहीं होनी चाहिए।
2.संकल्प हमेशा मंगलवार को शुरू करें
और ब्रह्म मुहूर्त में उठें:
⏰ 3:30 AM से 5:30 AM
3. स्नान करें और साफ कपड़े पहनें
एक पुरानी या गंदी ड्रेस न पहनें।
4. हनुमान जी की तस्वीर रखें
5. देसी घी का दिया जलाएँ
(मिट्टी का या धातु का—कोई भी)
6. थोड़ा फल, गुड़, चना या मिठाई प्रसाद के रूप में रखें
7. साफ आसन पर बैठें और 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ें
आप बीच में 2–5 मिनट रुक सकते हैं,
लेकिन उठकर कहीं जा नहीं सकते।
8. हर दिन एक ही समय पर संकल्प करें
इससे ऊर्जा और मजबूत होती है।
9. जहाँ चालीसा में ‘तुलसीदास’ लिखा है, वहाँ अपना नाम लें
चाहे किसी और के लिए संकल्प ले रहे हों—नाम अपना ही बोलें।
10. 11 दिनों तक सारे नियम सख्ती से निभाएँ
- ब्रह्मचर्य
- तामसिक भोजन नहीं
- अंडा, प्याज़, लहसुन—नहीं
- शराब, सिगरेट, गाली—नहीं
- झूठ नहीं
- किसी से रूखा व्यवहार नहीं
- हर किसी से प्यार से बात करें
अगर इनमें से एक भी नियम टूट गया,
तो संकल्प अपने-आप टूट जाता है—
फिर आपको अगले मंगलवार से दोबारा शुरू करना होगा।
✅ 11वें दिन क्या करें?
11 बार हनुमान चालीसा के बाद,
एक बार बजरंग बाण पढ़ें।
इसमें साफ लिखा है—
हनुमान जी स्वयं मानव रूप में आकर आपकी सहायता करते हैं।
✅ एक सच्ची घटना—जो आपका विश्वास मजबूत कर देगी
1960 के दशक की बात है।
एक राम भक्त रोज़ अपने शहर से दूसरे शहर नौकरी करने जाते थे।
वापसी में एक छोटा पहाड़ पार करना पड़ता था।
एक दिन पैर फिसला और वे पहाड़ से गिरकर बेहोश हो गए।
सिर पर गहरी चोट आई थी।
उस समय वह जगह इतनी सुनसान थी कि किसी का वहाँ आना नामुमकिन था।
लेकिन करीब आधे घंटे बाद—
एक बूढ़े बाबा चादर ओढ़े,
कंधे पर उस घायल लड़के को उठाए
हॉस्पिटल पहुँचे।
जब नर्स ने फॉर्म भरने को कहा,
बाबा ने फॉर्म भरा और चली गए।
सुबह जब परिवार वालों ने पूछा—
“इसे यहाँ कौन लाया?”
नर्स ने फॉर्म दिखाया।
फॉर्म में सिर्फ एक ही नाम लिखा था—
“श्रीराम का भक्त”
अब सोचिए—
अंधेरी रात… पहाड़…
इतना भारी शरीर उठाकर लाना…
वह भी एक बुज़ुर्ग व्यक्ति?
और फिर फॉर्म पर वह नाम?
अगर वे हनुमान जी नहीं थे—तो कौन थे?
हनुमान जी हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
यह उनकी लीला है।
✅ अंत में
इसलिए जब भी आप 11 दिन का संकल्प शुरू करें—
पूरे विश्वास और पवित्र मन से करें।
हनुमान जी कभी किसी सच्चे भक्त की उपेक्षा नहीं करते।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल है,
आप कमेंट में पूछ सकते हैं।
नेगेटिव एनर्जी, ब्लैक मैजिक, उइयन–नज़र जैसी चीजें
आपके जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं,
और हनुमान जी की सहायता से उनसे कैसे बचा जा सकता है—