हनुमान चालीसा का तात्विक रहस्य

हनुमान चालीसा का हर शब्द केवल स्तुति नहीं, बल्कि ऐसा दिव्य है जो जीवन में संजीवनी शक्ति भर देता है। 

हनुमान चालीसा क्यों विशेष है?

हनुमान चालीसा का तात्विक अर्थ समझकर किया गया पाठ मन में साहस, बुद्धि और अडिग आत्मविश्वास जगाता है।

देह दृष्टि का संदेश 

हनुमान जी सिखाते हैं कि शरीर से हम कर्मयोगी हैं। कर्तव्य और सेवा जीवन का पहला धर्म है।

जीव दृष्टि का रहस्य

प्रत्येक जीव ईश्वर का अंश है। जब हम यह समझते हैं, तब भय खत्म होता है और आत्मबल बढ़ता है।

हनुमान जी जैसा साहस कैसे?

जब व्यक्ति कर्तव्य, निष्ठा और पराक्रम से आगे बढ़ता है, तो हनुमान जैसी ऊर्जा उसके भीतर उतरने लगती है।

ईश्वर का आलिंगन 

जब भक्त अपना सर्वोत्तम प्रयास कर देता है, तब ईश्वर भी उसे हृदय से लगा लेते हैं—यही “रघुवीर हरषि उर लाए” का संदेश है।

अंतिम संदेश

अंधेरी रात कितनी भी लंबी हो, हनुमान जी हमेशा संजीवनी लेकर पहुँचते हैं। बस विश्वास, भक्ति और प्रयास बनाए रखें।