मेरी 6 महीने की असली कहानी — शुरुआत, दिक्कतें और सच
आजकल Instagram पर कपड़ों का री-सेलिंग बिज़नेस बहुत लोग कर रहे हैं। मैं और मेरा एक दोस्त भी पिछले कुछ महीनों से यह काम कर रहे हैं। शुरुआत में लगा था कि काम बहुत आसान होगा — सस्ते कपड़े मिल जाएंगे, एड चलाकर कस्टमर आ जाएगा और प्रॉफिट भी अच्छा हो जाएगा।
लेकिन असलियत कुछ और ही निकली।
शुरुआत कैसे हुई
हमने एक niche चुना — women clothing, क्योंकि महिलाएँ सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं और कपड़े सबसे ज़्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है।
हमने ऐसे सप्लायर ढूंढे जो COD (Cash on Delivery) देते हों, क्योंकि ज़्यादातर कस्टमर प्रीपेड में भरोसा नहीं करते।
कुछ सप्लायर मिल गए
कुछ प्रोडक्ट अच्छे थे
और सबसे बड़ी बात — COD भी मिल रहा था
तो हमने सोचा कि अब काम आसानी से स्केल हो जाएगा।
हमारी सेल्स कैसी रहीं
औसतन हमारी सेल थी:
- ₹20,000 से ₹30,000 प्रति माह की सेल
- ₹8,000–₹10,000 प्रॉफिट (कभी 0 भी हो जाता था)
Ads पर रोज ₹300–₹500 खर्च करते थे।
अगर अच्छा दिन होता था तो 20 leads आ जाती थीं और उनमें से 5–6 orders बन जाते थे।
Numbers देखने में ठीक लगे…
लेकिन…
असल प्रॉब्लम यहीं से शुरू हुई
1️⃣ Profit नहीं बच रहा था
150–199 वाले कपड़े बेचकर, COD लगाकर, returns संभालकर —
अंत में हाथ में बच ही क्या रहा था?
कई बार तो pocket से भी लगाना पड़ता था।
2️⃣ ग्राहक दोबारा वापस नहीं आ रहे थे
क्यों?
क्योंकि:
- हमारे पास अपनी website नहीं थी
- ब्रांडिंग नहीं थी
- पैकेजिंग नहीं थी
- कोई trust-building system नहीं था
तो repeat customer लगभग 0 थे।
3️⃣ Supplier के पास customer का data जा रहा था
जो ऑर्डर हम भेजते थे, उनका:
- नाम
- नंबर
- पता
सब सप्लायर तक चला जाता था।
यह सबसे बड़ा खतरा था।
क्योंकि future में वही supplier सीधे उन्हीं ग्राहकों को बेच सकता है।
4️⃣ बहुत सारे products, कोई hero product नहीं
हम रोज नए-नए designs डालते थे।
जिससे data कभी साफ नहीं मिला कि:
- कौन सा product सबसे best convert करता है?
- कहाँ सबसे कम ad खर्चा लगता है?
Result:
हर चीज़ random हो रही थी।
हम कहां फँस गए थे? (Real Truth)
हम सोच रहे थे कि:
“पहले सस्ता बेचेगे…
बाद में profit बढ़ा लेंगे।”
लेकिन ground reality यह है कि:
👉 अगर आज profit नहीं है,
तो future में भी नहीं होगा।
क्योंकि हम किसी भी दूसरे resellers से अलग नहीं थे।
कुछ भी unique नहीं था।
अब आगे क्या? असली रास्ता
यहाँ से असली “बिज़नेस” बनना शुरू होता है।
1️⃣ अपने data से हीरो प्रोडक्ट निकालो
पिछले 4–6 महीनों में जो भी ads चले:
- कौन सा पोस्ट सबसे ज्यादा click हुआ?
- कौन सा product सबसे कम पैसे में बिका?
- कौन सा product low return वाला था?
उसमें से एक product चुनो —
बस एक ही।
यही होगा आपका hero product।
2️⃣ supplier को बीच से हटाओ
उसी hero product को wholesale में ढूंढो।
अगर आज आपका सप्लायर 130–150 में दे रहा है,
बाजार में वही product:
- 60–80 रुपये में
- 70–100 रुपये में
अक्सर मिल जाता है।
यह research आपको ही करनी होगी।
3️⃣ Branding = असली game-changer
Hero product के लिए:
- अपनी packaging
- एक simple नाम वाला brand
- एक small thankyou card
- एक clean website
- clear return policy
यह 5 चीजें आपको बाकी resellers से अलग बना देती हैं।
4️⃣ सिर्फ उसी hero product को scale करो
Market में बहुत सारे startup ऐसे बने हैं जिनकी monthly revenue करोड़ों में है —
सिर्फ एक ही product से।
उदाहरण:
- एक bracelet
- एक serum
- एक kurta
- एक kada
- एक bag
- एक jewellery item
ये ऐसे products हैं जिनकी cost 40–70 रुपये होती है
और selling 300–500 रुपये तक आसानी से हो जाती है।
निष्कर्ष (सबसे महत्वपूर्ण बात)
अगर आप हर दिन नए product डालते रहेंगे
और सस्ते दाम में बेचकर भी profit उम्मीद करेंगे —
👉 यह model कभी scale नहीं होगा।
👉 यह हमेशा वही 20–30k sales तक अटकेगा।
👉 आपकी मेहनत भी waste होगी और time भी।
लेकिन…
अगर:
✔ एक hero product
✔ उसकी सही pricing
✔ अपनी branding
✔ correct supplier
✔ repeat customers
यह पाँच चीजें आ गईं —
तो आपका reselling business “income” नहीं,
एक brand बन सकता है।
“दोस्तों, हमारा आइडिया आपको कैसा लगा? कृपया कमेंट में ज़रूर बताइए — आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है।”
Good