“Silver is the New Gold” इसके पीछे मेरी कई महीनों की गहराई वाली रिसर्च है,यह पूरी जानकारी मेरी पर्सनल रिसर्च और अंडरस्टैंडिंग पर आधारित है। यह कोई इन्वेस्टमेंट एडवाइस नहीं है। इस जानकारी के आधार पर आप क्या स्टेप लेते हैं, उसकी पूरी ज़िम्मेदारी आपकी है।
✅ सिल्वर का इतिहास – Silver’s Historical Value
सिल्वर, बिल्कुल गोल्ड की तरह, हजारों सालों से दुनिया में प्रेशियस मेटल माना जाता रहा है।
लोग इसे ज्वेलरी या घर में रखने की चीज़ के तौर पर नहीं बल्कि करेंसी की तरह इस्तेमाल करते थे।
यानी, पुराने समय में Money = Gold + Silver।
लेकिन जैसे-जैसे पूरी दुनिया में फिएट करेंसी (Paper Money) का उपयोग बढ़ा, गोल्ड और सिल्वर की जगह पेपर मनी ने ले ली।
✅ Gold–Silver Ratio: एक गेम-चेंजर डेटा
हिस्ट्री में गोल्ड और सिल्वर का रेश्यो 10:1 से 20:1 के बीच रहा करता था।
यानी 1 ग्राम गोल्ड = 10–20 ग्राम सिल्वर।
लेकिन फिएट करेंसी आने के बाद यह रेश्यो अचानक 50–60 तक पहुंच गया।
और नवंबर 2025 में यह रेश्यो 80 TIMES है।
👉 मतलब — आज 1 ग्राम गोल्ड के बदले में 80 ग्राम सिल्वर एक्सचेंज किया जा सकता है।
✅ Supply vs Price: असली मिसमैच
इंटरस्टिंग बात यह है कि:
- Above Ground Silver = Gold से सिर्फ 10 गुना ज्यादा
- लेकिन
- Price Ratio = 80 गुना
तो बड़ा सवाल उठता है—इतना बड़ा अंतर क्यों?
क्या गोल्ड ओवरवैल्यूड है?
क्या सिल्वर की डिमांड कम है?
मेरी रिसर्च कहती है—दोनों जवाब गलत हैं।
✅ Gold Overvalued नहीं है – क्यों?
गोल्ड की वैल्यू नहीं बदलती…
फिएट करेंसी की वैल्यू बदलती है।
मुद्रास्फीति (Inflation) बढ़ती है → करेंसी कमजोर होती है → गोल्ड महंगा दिखता है।
मतलब गोल्ड नहीं बढ़ रहा, करेंसी गिर रही है।
✅ Silver की Demand कम नहीं — बल्कि Record High!
सिल्वर पिछले कुछ सालों से Structural Deficit में है।
👉 Demand > Supply लगातार कई वर्षों से।
यानि सिल्वर की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई उसकी बराबरी नहीं कर पा रही।
ऐसा अचानक क्यों हुआ?
✅ Silver is Now an Industrial Metal
पहले सिल्वर सिर्फ प्रेशियस मेटल था।
लेकिन अब यह एक इंडस्ट्रियल पॉवर मेटल बन चुका है।
हर साल Mining + Recycling मिलाकर भी 67% सिल्वर इंडस्ट्रियल यूज़ में चला जाता है।
✅ Why Industries Need Silver?
क्योंकि सिल्वर की:
- electrical conductivity
- thermal conductivity
दुनिया में किसी भी सस्ते मेटल से बेहतर है।
✅ Silver कहाँ-कहाँ यूज़ होता है? (आपको सुनकर शॉक होगा)
✅ 1. Electric Vehicles (EVs)
एक EV में 25–50 ग्राम सिल्वर तक लगता है।
✅ 2. Solar Panels
सोलर इंडस्ट्री सिल्वर की सबसे बड़ी कंज्यूमर है।
✅ 3. Electronics
मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, मेडिकल उपकरण… सभी में सिल्वर।
✅ 4. AI Data Centers
AI का बूम → बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स → हज़ारों कनेक्शंस → हर जगह सिल्वर।
👉 इन क्षेत्रों में सिल्वर को किसी और मेटल से रिप्लेस करना लगभग असंभव है।
✅ तो Supply क्यों नहीं बढ़ाई जा सकती?
क्योंकि:
✅ Silver = Mostly a Byproduct
सिल्वर की माइनिंग सीधे नहीं होती।
यह निकलता है copper, zinc या gold mining के साथ, एक बाय-प्रोडक्ट के रूप में।
✅ Recycling Easy नहीं है
इलेक्ट्रॉनिक्स में जो सिल्वर इस्तेमाल होता है, वो पेस्ट फॉर्म में होता है।
उसे निकालना काफी मुश्किल और महंगा है।
इसलिए सप्लाई को अचानक बढ़ाना possible नहीं है।
✅ Demand लगातार बढ़ रही है → इसलिए Prices बढ़ रही हैं
यह ट्रेंड ग्लोबली दिख रहा है:
- इंडस्ट्रियल डिमांड
- इन्वेस्टमेंट डिमांड
- Silver ETFs
सब लगातार बढ़ रहे हैं।
✅ Future Prediction? Impossible!
सिल्वर की कीमतें आने वाले समय में क्या होंगी—ये confidently कोई नहीं कह सकता।
मैं यहाँ सिर्फ अपनी रिसर्च और अंडरस्टैंडिंग शेयर कर रही हूँ।
यह किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है।
Awesome information